किराया नहीं देने पर नपा ने दाे दुकानें की सील
_photocaption_हरदा| नगर पालिका वसूली के लिए बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। राजस्व निरीक्षक गयाप्रसाद सेजकर और श्रीकांत बंसल ने बुधवार काे दोपहर नेहरू स्टेडियम के पास बकाया राशि जमा न करने पर दाे दुकानें सील की। सेजकर ने बताया कि बकायादारों ने तीन साल से किराया जमा नहीं किया था। इस कारण यह कार्रवाई की।*photocaption*