- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Not Only Guru And God People Spread The Fragrance Of Devotion Ramanujacharya
गुरु और भगवान नहीं लोग ही फैलाते है भक्ति की महक : रामानुजाचार्य
शुक्रवार देर रात तक चला भजनाें का दाैर
गुरु और भगवान की भक्ति ही मनुष्य को हृदय रूपी मन में उतार सकते हैं। गुरु और भगवान अपनी सुगंध नहीं फैलाते हैं भक्त ही इस सुगंध को फैलाते हैं। एक बार की भूल भगवान माफ कर देते हैं। अपराध हो गया तो गुरु ही भगवान तक पहुंचाते हैं।
यह बातें गांव में आए जगतगुरु रामानुजाचार्य काशी पीठाधिपति केशवाचार्य महाराज बालक स्वामी ने 2 दिनी जन्माेत्सव कार्यक्रम में शनिवार को अपने प्रवचन में कही। जिस तरह गुलाब के फूलाें में कांटे होते हैं उसी तरह गुरु व भगवान की भक्ति से सब दुख दूर हो जाते हैं। इससे पहले शुक्रवार देर रात तक भजनाें की प्रस्तुति दी। हरदा के भजन गायक मुरली मूंदड़ा ने होली सहित अन्य भजन सुनाए। सभी ने मिलकर रंगपंचमी मनाई।
पीपल्या। रंग गुलाल अाैर फूलाें की बारिश कर जन्माेत्सव मनाते ग्रामीण।