सिंधिया के भाजपा में शामिल हाेने पर एनएसयूआई ने दाे जगह पुतला फूंका
ज्याेतिरादित्य सिंधिया के भाजपा ज्वाइन करने से कांग्रेस की अनुषांगिक इकाई के सदस्याें में नाराजी है। इसे पार्टी से गद्दारी बताते हुए एनएसयूआई व यंग ब्रिगेड ने दाे जगह उनके पुतले फूंके। पुलिस ने पुतला बचाने पानी डाला, इससे युवाओंं की पुलिस से नाेंक- झाेंक भी हुई। एनएसयूआई ने सिंधिया के भविष्य में हरदा अाने पर काले झंडे दिखाकर विरोध की चेतावनी दी। वहीं सिंधिया फैंस क्लब के जिलाध्यक्ष एवं एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष आयुष पाराशर ने भी इस्तीफा देकर साेशल मीडिया पर जानकारी डाली।
एनएसयूअाई ने नेशनल हाईवे पर काॅलेज के सामने दाेपहर 12 बजे सिंधिया का पुतला जलाया। मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुतला जलाने की पुलिस काे भी भनक लग गई थी। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, इस बीच किसी ने अाग लगा दी। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष याेगानंद चाैहान व याेगेश चाैहान ने कहा कि सिंधिया के हरदा अाने पर काले झंडे दिखाएंगे।
दाेपहर 3.30 बजे यंग ब्रिगेड व कांग्रेस की अन्य इकाई से जुड़े लाेग परशुराम चाैक पर एकत्रित हुए। यहां सिंधिया का पुतला जलाया। जिस पर सिंधिया का फाेटाे लगाकर नीचे गद्दार है लिखा था। यहां भी पुलिस व युवाओंं के बीच पुतले काे लेकर खींचतान चलती रही। इस बीच युवाओंं ने पुतला जला दिया। इस दाैरान उत्तम तेनगुरिया अादि माैजूद रहे।
हरदा। हाईवे पर जलाया पुतला, पुलिस छीनने का प्रयास करते हुए।
हरदा। परशुराम चाैक पर पुतले पर लगाई तख्ती।