छुट्टी के दिन मेले में जुटी लाेगाें की भीड़
_photocaption_खिरकिया। चारूवा में गुप्तेश्वर मंदिर के सामने महाशिवरात्रि से चल रहे मेले में रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। रविवार की छुट्टी की वजह से ग्रामीण अंचल के अलावा शहरी क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे। मेले में झूला झूलने लंबी कतार लगी रही। वहीं मौत का कुआं, सर्कस, बच्चों के मनोरंजन के झूलों पर दोपहर से देर रात तक भीड़ रही। मेले की हर गली की दुकानों पर ग्राहकी भी जमकर हुई। मेला रंगपंचमी तक चलता है।
*photocaption*