पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khirkiya News Mp News Parents Definitely Keep Partial Differences Between Sons And Daughters We Have To Try This Falsehood Mandlekar

माता-पिता बेटे-बेटियों में अांशिक भेद जरूर रखते हैं, हमें इस मिथ्या काे ताेड़ना है : मंडलेकर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेलो में हार जीत तो होती रहती है। एक हारता है तो दूसरा जीतता है, लेकिन इससे हमारे अंदर आत्‍म विश्‍वास भी जागता है। एसडीएम वीपी यादव ने यह बात साेमवार काे शासकीय कन्‍या माध्‍यमिक शाला में अंतर्राष्‍ट्रीय कराते खिलाड़ी मना मंडलेकर के सम्‍मान में कही। मना ने उपस्थित बालिकाओं से कहा कि खेल और पढ़ाई के माध्‍यम से हमें समाज में व्‍याप्‍त कुरूतियों को तोड़ना है। यह देखा जाता है कि माता पिता लड़के लड़कियों में आंशिक भेद जरूरत रखते हैं। हमें इस मिथ्‍या को अपनी क्षमता और शक्ति से तोड़ना है। लड़कियां आज भी क्षेत्र में कामयाबी के झंडे लहरा रही है। चाहे अंतरिक्ष हो, पायलट, वैज्ञानिक तथा खेल के क्षेत्र हो सभी में आज महिलाओं का वर्चस्‍व है। उन्‍होंने कहा सपनों की ऊंची उडा़न देखों और अपने मन के सपनों को अपने संकल्‍प के सहारे पूरा करें। इससे पहले प्रदीप कुमार रिछारिया, उमाकांत वर्मा अादि ने मना का स्वागत किया।

िखरकिया। खिलाड़ी मना का सम्मान करते अधिकारी।
खबरें और भी हैं...