- Hindi News
- National
- Timarni News Mp News Paver Blocks For Sensitization Are Uprooted By Heavy Vehicles
साैंदर्यीकरण के लिए लगाए पेवर ब्लाॅक भारी वाहनाें की अावाजाही से उखड़े
नगर परिषद ने लाखाें रुपए खर्च कर सौंदर्यीकरण के लिए पेवर ब्लाॅक लगाए थे जाे भारी वाहनाें की आवाजाही से उखड़ने लगे हैं। यह स्थिति नगर की उत्कृष्ट सड़क के एक ओर मंडी पुलिया से लेकर मंडी बायपास मार्ग पर आंगनबाड़ी भवन के पास तक यह स्थिति बनी हुई है। नप के ध्यान नहीं देने से यह हालात बने हैं। उनकी इस लापरवाही के कारण सड़क पर गड्ढे हाेने के साथ ही पेवर ब्लाॅक उखड़ने लगे हैं। सड़क पर राेज उपज व अनाज से भरे ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित अन्य वाहनों की आवाजाही के कारण सौंदर्यीकरण के लिए खर्च की गई राशि बर्बाद हाे गई है। पेवर ब्लाॅक उखड़ने से लाेगाें काे पैदल चलने में परेशानी हाे रही है। यही हालत स्टेशन-बस्ती पहुंच सड़क की है। यहां कुछ साल पहले नप ने पेवर ब्लाॅक लगाए थे। सीएमओ आरडी शर्मा ने कहा मंडी पहुंची सड़क की जानकारी नहीं है। स्टेशन बस्ती सड़क की क्या स्थिति है दिखवाता हूं। मंडी सड़क पर भारी वाहनाें की आवाजाही राेकने बैरिकेड लगवाएंगे।
शहर में ऐसी कोई जगह ही नहीं है, जहां सुबह-शाम टहल सकें
शहर में लाेगाें के लिए ऐसी काेई जगह नहीं, जहां वे सुबह और शाम टहल सकें। ऐसे में उनके लिए स्टेशन-बस्ती पहुंच सड़क और मंडी सड़क किनारे लगे पेवर ब्लाॅक की जगह ही बचती है। मंडी सड़क किनारे नप का एक छाेटा उद्यान है, लेकिन वह टहलने के लिए उपयाेग नहीं आ रहा है। क्याेंकि उद्यान की जगह काे बखरने से जमीन पर मिट्टी के बड़े बड़े ढले पड़े हैं। लाेग वहां पैदल भी नहीं चल सकते। इसी उद्यान के सामने मंडी पहुंच सड़क किनारे नप ने पेवर ब्लाॅक लगाए हैं।
टहलने के लिए फुटपाथ का उपयाेग करते हैं शहरवासी
नप ने स्टेशन-बस्ती पहुंच सड़क पर लाेगाें की सुविधा के लिए पेवर ब्लाॅक लगाए थे। लाेगाें की पैदल आवाजाही में परेशानी हाे रही है। सुबह और शाम टहलने जाने वाले लाेग इस फुटपाथ का उपयाेग करते हैं। नगर परिषद की अनदेखी के कारण इस सुविधा व व्यवस्था काे लेकर लाेग परेशान हैं। यदि वाहनाें की आवाजाही जल्द नहीं राेकी गई तो बचे हुए पेवर ब्लाॅक पूरी तरह खराब हाे जाएंगे। इससे खुद नप काे लाखाें रुपए का नुकसान हाेगा।
टिमरनी। मंडी पहंुच सड़क किनारे भारी वाहनाें के कारण उखड़े पेवर ब्लाॅक। इनसेट: मंडी गेट के सामने लगे पेवर ब्लाॅक जाे क्षतिग्रस्त हाेने लगे हैं।