- Hindi News
- National
- Timarni News Mp News Penalty Of Rs 120 Lakh Imposed On The Owners Of 4 Tractor Trolleys Loaded With Wood
लकड़ियाें से भरी 4 ट्रैक्टर ट्राॅली के मालिकाें पर लगाया 1.20 लाख रुपए का अर्थदंड
दाे ट्राॅलियाें की ताजी लकड़ियाें काे किया जाएगा नीलाम
वन विभाग के जांच प्रतिवेदन के आधार पर एसडीएम ने साेमवार काे 4 ट्रैक्टर ट्राॅली के मालिकों पर 30-30 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। 2 ट्रैक्टर ट्राॅलियों में भरी हुई आम की ताजी लकड़ियाें काे राजसात करने का अादेश दिए है। तहसीलदार इन लकड़ियाें काे नीलाम करेंगे। इस संबंध मंे एसडीएम अंकिता त्रिपाठी ने कहा कि वन विभाग से जांच कराने के बाद चारों ट्रैक्टर ट्राॅलियों के मालिकों पर 1.20 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया है। ताजी लकड़ियाें काे राजसात करने की कार्रवाई की है। मालूम हाे, नायब तहसीलदार रहटगांव संगीता मेहतो ने 23 फरवरी की रात बाजनिया गांव के पास से ट्रैक्टर ट्राॅलीयों को जब्त किया था। इनमें अलग-अलग प्रजाति की लकड़ी भरी हुई थी। 7 मार्च को वन विभाग की टीम को जांच के लिए बुलाया था। चारों ट्राॅलियों की वन विभाग के अधिकारियों ने जांचकर लकड़ियाें की नपाई कर प्रतिवेदन एसडीएम को प्रस्तुत किया था।