- Hindi News
- National
- Timarni News Mp News Pipeline Laid At Colony Drinking Water Supply Will Start In Four Days
काॅलाेनी में बिछाई पाइप लाइन, चार दिन में शुरू हाेगी पेयजल सप्लाई
महिला दिवस पर महिलाअाें की समस्याअाें के निराकरण की पहल में अवैध कान्वा काॅलाेनी में रविवार काे पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई। चार दिन में पानी सप्लाई का दावा किया जा रहा है।
महिलाअाें ने 19 फरवरी काे एसडीएम अंकिता त्रिपाठी से शिकायत की थी। इसके बाद काॅलाेनाइजर ने जेसीबी से एक दिन में पाइप लाइन बिछा दी। अब नगर परिषद काे कनेक्शन जाेड़ना है। इसी तरह एक सप्ताह में काॅलाेनी में विद्युत पाेल लगा दिए जाएंगे।
वार्ड 13 की कान्वा काॅलाेनी की महिलाअाें की शिकायत पर एसडीएम ने काॅलाेनाजर राजेश कान्वा काे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। इसके लिए 10 मार्च तक माेहलत मांगी थी। काॅलाेनाइजर राजेश कान्वा ने कहा किकरीब 55 हजार रुपए की लागत के पाइप लाइन काॅलाेनी में जेसीबी की मदद से पाइप लाइन बिछा दी हैं। साेमवार काे नप काे सूचना दे दी जाएगी। इधर, सीएमअाे अारडी शर्मा ने कहा कि पाइप लाइन बिछाने की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि पाइप बिछा दिए है ताे शीघ्र कनेक्शन जाेड़ दिया जाएगा।
कान्वा ने कहा किकरीब 55 हजार रुपए की लागत के पाइप लाइन काॅलाेनी में जेसीबी की मदद से पाइप लाइन बिछा दी हैं। साेमवार काे नप काे सूचना दे दी जाएगी। इधर, सीएमअाे अारडी शर्मा ने कहा कि पाइप लाइन बिछाने की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि पाइप बिछा दिए है ताे शीघ्र कनेक्शन जाेड़ दिया जाएगा।
एसडीएम से की थी अवैध काॅलाेनी में बिजली, पानी नहीं मिलने की शिकायत
टिमरनी। महिला दिवस पर काॅलाेनी में बिछा दी पेयजल पाइप लाइन। इनसेट: महिलाअाें ने 19 फरवरी काे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की थी एसडीएम से मांग