10 साल से फरार वारंटी को पुलिस ने पकड़ा
हरदा| सिविल लाइन पुलिस ने चाेरी के मामले में 10 साल से फरार एक बेमियादी वारंटी काे शुक्रवार काे खालवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटी दिनेश माेरी पिता मान सिंह माेरी 32 साल निवासी पचाेला हंडिया ने चाेरी की थी। इसके बाद से ही वह फरार था। आरोपी चैनपुर सरकार थाना खालवा जिला खंडवा में शादी करके रहने लगा था। जिसे चैनपुर गांव से गिरफ्तार कर काेर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।