- Hindi News
- National
- Khirkiya News Mp News Police Team Will Conduct Special Surveillance On Youth On Heli And Rangpanchami
हाेली अाैर रंगपंचमी पर युवाअाें पर विशेष निगरानी करेगी पुलिस टीम
होली और रंगपंचमी पर्व के मद्देनजर कलेक्टर एस. विश्वनाथन और एसपी मनीष अग्रवाल ने सोमवार शाम को रेस्ट हाउस में नागरिकों के साथ बैठक में चर्चा की।
एसपी अग्रवाल ने कहा कि हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खासकर 20-25 साल के युवाओं पर हमारी विशेष नजर रहेगी। तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने पुलिस शहर में जगह-जगह तैनात रहेगी। डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
कलेक्टर विश्वनाथन ने कहा कि सभी पर्वों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की खिरकिया की परंपरा को कायम रखना है। होली और रंगपंचमी त्याेहार मिलजुल कर मनाएं। नरवाई जलाने वाले किसानों के साथ ही हार्वेस्टर और भूसा मशीन संचालकों पर भी कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने लगतार बिजली सप्लाई करने बिजली कंपनी काे निर्देशित किया। नप सीएमअाे काे पानी सप्लाई कराने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधि व नागरिक माैजूद थे।