- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Police Thugs Will Interrogate Adp And His Accomplice Face To Face
पुलिस ठग एडीपीअाे अाैर उसके साथी से अामने-सामने करेगी पूछताछ
आज न्यायालय में किया जाएगा पेश
सिविल लाइन पुलिस ठग एडीपीअाे शैलेंद्र पिता वीरेंद्र सिसोदिया अाैर उसके गिरफ्तार साथी विवेक त्रिपाठी से अामने- सामने पूछताछ करेगी। भाेपाल निवासी त्रिपाठी पुलिस रिमांड पर है। वह पूछताछ में पुलिस काे गुमराह कर रहा है। रिमांड खत्म हाेने के बाद शुक्रवार काे न्यायालय में उसे पेश किया जाएगा। जहां से उसे रिमांड पर लिया जाएगा। जेल में बंद ठग एडीपीअाे सिसोदिया से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक ठग एडीपीअाे शैलेंद्र सिसोदिया ने चंदर सराफ की बाड़ी में रहने वाली सुनीता अाैर उसके पति अानंद काे नाैकरी लगवाने के लिए साढ़े पांच लाख रुपए ठग लिए थे। उन्होंने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने अाराेपी एडीपीअाे सिसोदिया काे सीहाेर काेर्ट से गिरफ्तार किया था। उसे तीन बार रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसे जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने उसके फरार साथी विवेक त्रिपाठी निवासी भाेपाल काे भाेपाल से गिरफ्तार किया। वह तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है। शुक्रवार काे उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। जहां से फिर रिमांड मांगी जाएगी। सिविल लाइन थाना प्रभारी जयंत मर्सकाेले ने बताया कि जेल में बंद ठग एडीपीअाे अाैर उसके साथी काे अामने- सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। इसके लिए उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक अन्य अाराेपी मृत्युंजय दुबे निवासी इंदाैर काे गिरफ्तार किया जाएगा।