- Hindi News
- National
- Khirkiya News Mp News Preparations Begin For The Mass Marriage Ceremony Of Dhangar Pal Samaj
धनगर पाल समाज के सामूहिक विवाह समाराेह की तैयारियां शुरू
हंडिया| अखिल भारतीय धनगर पाल महासभा द्वारा भाेपाल के शाहपुरा में 26 अप्रैल काे नि:शुल्क सामूहिक विवाह समाराेह अायाेजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हाे गई है। समाज के लाेग प्रदेश के जिलाें में पहुंचकर समाजिक लाेगाें से सामूहिक विवाह समाराेह काे लेकर चर्चा कर रहे हैं। समाराेह में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुक्कुट विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष शैतान सिंह पाल माैजूद रहेंगे। समाज के प्रदेश संगठन मंत्री प्रभुदयाल धनगर ने बताया कि समाज के विवाह याेग्य युवक-युवती 26 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं।