- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Proclamation Of Disturbances In Making Chairs Did Not Even Accept The Written Objection Of The Councilor
शाैचालय बनाने में गड़बड़ी का अाराेप, पार्षद की लिखित अापत्ति भी नहीं मानी
भाजपा महिला पार्षद ने कलेक्टर से की शिकायत
स्वच्छ भारत मिशन याेजना के तहत शहर में बनाए गए शाैचालयाें के निर्माण के लिए बुलाए टेंडर में गड़बड़ी का अाराेप लगाते हुए भाजपा की वार्ड 6 की महिला पार्षद अनीता राठाैर ने सीएमअाे से लिखित शिकायत की थी, लेेकिन न ताे उनकी अापत्ति प्राेसिडिंग रजिस्टर में दर्ज नहीं की है। शनिवार काे उन्हाेंने कलेक्टर से मय प्रमाण शिकायत की।
राठाैर ने कहा कि 28 जनवरी काे पीअाईसी की बैठक थी। इसमें िवषय क्र. 8 में स्वच्छ भारत मिशन याेजना के तहत शाैचालय बनवाने के लिए अाॅनलाइन टेंडर बुलवाए थे। इसमें 152 शाैचालय बनाने का टेंडर मंजूरी के लिए रखा गया। उन्हाेंने सभी दस्तावेज व सूची मांगी। राठाैर ने बताया कि लिखित में अापत्ति दी, लेकिन अाज तक जानकारी नहीं दी। उन्हाेंने अाराेप लगाया कि जिन लाेगाें के यहां पहले से शाैचालय बने हैं, उनके नाम अधिकारियाें से सांठगांठ के कारण हितग्राहियाें की सूची में जाेड़कर उनके नाम का भुगतान निकाला गया। जिसकी वे हितग्राहियाें के शपथ पत्र समेत सीएमअाे काे शिकायत कर चुकी हैं। उन्हाेंने कलेक्टर काे अावेदन देकर हितग्राहियाें की सूची और कब शाैचालय बने इसके दस्तावेज दिलाने की मांग की। इस संबंध में कलेक्टर एस. विश्वनाथन ने कहा कि वे कल सीएमअाे से इसकी जानकारी लेकर जांच कराएंगे।