पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News Provincial Contract Motivational Teachers Association Celebrated Holi With Black Color

प्रांतीय संविदा प्रेरक शिक्षक संघ ने काला रंग लगाकर मनाई होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आदर्श प्रांतीय संविदा प्रेरक शिक्षक संघ की हरदा ब्लाॅक की गुर्जर बाेर्डिंग के सामने स्थित हनुमान मंदिर में बैठक हुई। इसमें दाे साल से निष्कासित संविदा प्रेरकाें ने एक-दूसरे को काला रंग लगाकर हाेली मनाई। इस दाैरान निर्णय लिया गया कि मांगाें काे लेकर गांधीवादी तरीके से विराेध किया जाएगा। इसमें 12 मार्च काे कुसिया से हंडिया तक रैली निकाली जाएगी। इसमें प्रेरण महात्मागांधी की वेषभूषा में शामिल हाेंगे। इसके बाद हरदा, टिमरनी व खिरकिया ब्लाॅक मुख्यालय पर भी गांधीवादी तरीके से विराेध जताया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष संताेष प्रजापति ने बताया कि दो सालों से निष्काषित प्रेरक दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। जिले से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक अांदाेलन किए, लेकिन काेई हल नहीं निकला। इसी वजह से काले रंग से हाेली मनाई। संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू सिरोही ने बताया कि गांधीवादी तरीके से अांदाेलन किया जाएगा। गुरुवार काे गांधीजी के वेषभूषा में प्रेरक पद यात्रा निकालेंगे। इसमें हंडिया तहसील पहुंचकर तहसीलदार काे ज्ञापन साैंपा जाएगा। इसके बाद सेवा बाहली के लिए प्रेरक हरदा, टिमरनी व खिरकिया में भी पदयात्रा निकालेंगे। बैठक में जिला महासचिव बंसत पटनारे, जिला महामंत्री संताेष कुशवाह, तेजराम दमाड़े, छोटेलाल कोगे, उर्मिया कुशवाह, राजवंती कुशवाह माैजूद थीं।

खबरें और भी हैं...