पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khirkiya News Mp News Quote Is Not Pure All Your Actions Have No Value Child Master

भाव शुद्ध नहीं ताे आपकी सभी क्रियाओं का काेई मूल्य नहीं : बालक स्वामी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खिरकिया| चाहे व्रत करो, सामयिक करो, मंदिर जाओ, संतों के दर्शन करो, दान करो, पुण्य करो, लेकिन आपके भाव शुद्ध नहीं हैं तो ऐसी धार्मिक क्रियाओं का कोई मूल्य नहीं है। यह बात रामानुज सम्प्रदाय के संत केशवाचार्य बालक स्वामी ने शनिवार को शहर में हेड़ा परिवार के निवास पर संक्षिप्त प्रवास के
दौरान कहीं।

स्वामीजी ने कहा कि जब तक लोग अपने देश के प्रति समर्पित नहीं होंगे, तब तक किसी भी सरकार का कोई औचित्य नहीं है। किसी का बुरा करने मात्र से ही नहीं, बल्कि किसी का बुरा करने का मन में विचार आने से ही पाप हो जाता है। मन में गलत विचार कर्मबंध का कारण बनता है। इस मौके पर डॉ. भगवानदास हेड़ा, लक्ष्मीकांत हेड़ा, गोपालदास माहेश्वरी, आनंदीलाल धुप्पड़, बंकटलाल तोषनीवाल, भरत हेड़ा आदि माैजूद थेे।
खबरें और भी हैं...