राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हरदा| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरदा नगर की महाविद्यालय शाखा का वार्षिक उत्सव रविवार काे अायाेजित हुअा। इस माैके पर संचलन हुअा। इसकी शुरुअात शिशु मंदिर गुलजार भवन से हुई। यहां से स्टेट बैंक, अांबेडकर चाैक नारायण टाकीज, राजमा चौक, प्रताप टाकीज, डूडी निवास, अंकुर प्रोविजन से होते हुए शिशु मंदिर स्कूल पहुंचा। इसमें 35 स्वयं सेवक पूरी गणवेश धारण कर शामिल हुए। 15 स्वयंसेवको ने प्रकट कार्यक्रम में विभिन्न आसन एवं व्यायाम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सह ज़िला कार्यवाह प्रेमनारायण राजपूत का बौद्धिक रहा। इसमे गोविंद सिंह सह जिला कार्यवाह व अन्य गणमान्यजन भी शामिल हुए।