- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Sanika Who Plays Vidya Balan39s Daughter Celebrated Her Birthday In Old Age Home
विद्या बालन की बेटी का राेल निभाने वाली सानिका ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन
प्रसिद्ध सिने कलाकार विद्या बालन अभिनीत फिल्म नटखट में उनकी बेटी का मुख्य राेल निभाने वाली हरदा के ग्राम आलमपुर की 6 साल की बेटी सानिका खेरवा ने बुधवार काे सरकारी हाॅस्टल के गरीब बच्चाें और वृद्धाश्रम में बुजुर्गाें के बीच अपना जन्मदिन मनाया। इस दाैरान उन्हाेंने एक कविता सुनाकर उन्हें जीवन में हालात के आगे विवश हाेने के बजाय उनसे डटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया।
अपने पिता संजय खेरवा के साथ केक, मिठाई व नाश्ता लेकर बुधवार शाम 5 बजे नवीन बालक आवासीय छात्रावास पहुंचीं। संयाेगवश छात्रावास में रहने वाले छात्र अभिषेक का भी जन्मदिन था। दाेनाें का जन्मदिन साथ-साथ मनाया गया। यहां केक काटकर सभी काे मिठाई खिलाई। फिर सानिका ने लहराें से डरकर नाैका पार नहीं हाेती, काेशिश करने वालाें की कभी हार नहीं हाेती, यह कविता जाेशीले अंदाज में सुनाई। सभी बच्चाें ने जन्मदिन का सामूहिक गीत गाया। यहां से सानिका जिपं के सामने स्थित वृद्धाश्रम पहंुची, जहां वृद्धजनाें के बीच केक काटकर उन्हें मिठाई खिलाई। उनका आशीर्वाद लिया। छात्रावास में वार्डन आरए पुषाम, सहायक वार्डन आरएल रावत समेत सभी बच्चे माैजूद रहे।