पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसडीएम ने बीएमअाे काे काेराेना के प्रति सतर्क रहने के दिए निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसडीएम व तहसीलदार ने सोमवार शाम करीब 4.15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। बीएमओ डाॅ. एमके चौरे से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं व मरीजों के उपचार को लेकर चर्चा की।

एसडीएम अंकिता त्रिपाठी करीब 20 मिनट तक अस्पताल में मौजूद रहीं। उन्होंने प्रसूति वार्ड, दवा वितरण केंद्र, पोषण पुनर्वास केंद्र सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। बीएमओ डाॅ. चौरे को कोरोना के प्रति सतर्क रहने के साथ ही छोटी बीमारियों की रोकथाम के निर्देश दिए। समय-समय पर शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने की बात कहीं। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां हैं या नहीं इसे लेकर चर्चा की। एसडीएम ने बताया कि हमने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया है।

खबरें और भी हैं...