- Hindi News
- National
- Timarni News Mp News Temperature Change Cold Cough 663 Patients Arrived In Hospital In Five Days
तापमान में बदलाव, पांच दिन में सर्दी, खांसी के 663 मरीज पहुंचे अस्पताल
मौसम में लगातार बदलाव के चलते एक बार फिर सरकारी अस्पताल में सर्दी, खांसी, वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। खिरकिया में 5 दिनाें में 663 मरीज जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। ओपीडी के सामने मरीजों की भीड़ लगी रहती है। इसमें बुजुर्ग, बच्चे, युवा और महिला मरीज शामिल हैं। इसके बाद डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीज इलाज का इंतजार करते हैं। यही स्थिति टिमरनी के शासकीय अस्पताल की है। जहां मरीजाें की भीड़ लग रही है। डाॅक्टर मरीजाें काे काेराेना वायरस काे लेकर एहतियात बरतने की सलाह भी दे रहे हैं।
रात में ठंड, दिन में गर्मी की वजह से बढ़ रहे मरीज
बदलते माैसम का असर लाेगाें के स्वास्थ पर पड़ रहा है। दरअसल रात में ठंडक और दिन में गर्मी हाे रही है। ऐसे में लोग मौसमी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस की खबरें चलने के कारण लाेग सर्दी, खांसी, बुखार जैसी बीमारी के लिए घरेलू उपाय की बजाय डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं। डाॅक्टर भी उन्हें सावधानी बरतने और बीमारी से बचने के उपाय बता रहे हैं।
डाॅक्टर काेराेना वायरस से बचाव की दे रहे सलाह
टिमरनी| इन दिनाें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए पहुंच रहे मरीज डाॅक्टराें से काेराेना वायरस की जानकारी ले रहे हैं। डाॅक्टर मरीजाें काे खांसी, छींक आने पर मुंह पर कपड़ा रखने, भीड़ वाले क्षेत्राें से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। डाॅ. उमेश खातरकर ने बताया मरीजाें काे घबराने की जरूरत नहीं है। मरीजाें काे एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
खिरकिया। अाेपीडी में लगी मरीजाें की भीड़। इनसेट: खिरकिया। अस्पताल में इलाज के इंतजार में बैठी महिलाएं।
रोजाना बढ़ रही मरीजों की संख्या
मौसम में बदलाव के चलते लोग बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। सरकारी अस्पताल में 5 दिन में 663 मरीज पहुंच चुके हंै। इसमें 2 मार्च को 120, 3 को 180, 4 को 135, 5 को 128 और 6 मार्च को 100 मरीजों ने ओपीडी में इलाज कराया।
ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करना जरूरी है
डॉ. आरके ओनकर बीएमओ खिरकिया
फरवरी के अंत में अस्पताल पहुंचे थे 890 मरीज
अस्पताल में दो हफ्तों से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बीते 20 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव महसूस हुआ है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में 890 मरीजों ने अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। इसमें 22 फरवरी को 118, 24 फरवरी को 132, 25 फरवरी को 190, 26 फरवरी 85, 27 फरवरी को 122, 28 फरवरी को 138 और 29 फरवरी को 105 मरीज ओपीडी में पहुंचे।