गांव में शराब बेचने जा रहे आरोपी को पकड़ा
टिमरनी| पुलिस ने बुधवार शाम करीब 6 बजे गाडरापुर-बाजनिया मार्ग से युवक काे शराब सहित पकड़ा। बाजनिया निवासी कैलाश पिता शिवप्रसाद मेहरा बाजनिया में शराब बेचने लेकर जा रहा था। उसके पास कुप्पी में 10 लीटर शराब मिली। एसआई मदनसिंह पंवार ने बताया आरोपी पैदल जा रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। शराब की कीमत एक हजार रुपए है। आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।