- Hindi News
- National
- Harda News Mp News The Amount Of New Morning Plan Was Not Distributed Even After One And A Half Months Timarni Was Suspended
नया सवेरा याेजना की राशि डेढ़ माह बाद भी नहीं बांटी, टिमरनी जपं सीईअाे सस्पेंड
मुख्यमंत्री जन कल्याण नया सवेरा याेजना में अा चुकी राशि डेढ़ महीने बाद भी हितग्राहियों को वितरित नहीं करने के मामले में कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव ने टिमरनी जनपद सीईअाे वृंदावन मीणा काे बुधवार काे सस्पेंड कर दिया। इस मामले की सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत भी हुई थी। कलेक्टर एस. विश्वनाथन ने 9 मार्च काे कमिश्नर काे प्रतिवेदन भेजा था। उसी पर कमिश्नर ने कार्रवाई की।
श्रमायुक्त कार्यालय इंदाैर से नया सवेरा याेजना में टिमरनी जपं काे 7 जनवरी काे 10 लाख अाैर 10 जनवरी काे 6 लाख व जनवरी काे 22 लाख रुपए मिले थे। कलेक्टर हर समीक्षा बैठक में यह राशि तुरंत हितग्राही काे बांटने के निर्देश देते रहे। लेकिन सीईअाे मीणा ने लापरवाही बरती। सीएम हेल्प लाइन पर फुलड़ी के सुदामा गाैर ने इस राशि के संबंध में 19 फरवरी काे शिकायत की। जिसमें बताया कि संबल याेजना में संतोष पिता धन्नूलाल गाैर की मृत्यु के बाद पंचायत से अंत्येष्टि राशि का भुगतान हुअा, लेकिन अनुग्रह राशि नहीं मिली। जबकि श्रम सेवा पोर्टल 17 अक्टूबर 19 काे 4 लाख रुपए मंजूर कर चुका था। गाैर ने इससे पहले शिकायत की थी, जिसे सीईअाे ने संतुष्टिपूर्वक बंद करा दिया। लेकिन राशि नहीं दी। तब दाेबारा शिकायत की। जिसकी जांच के बाद सीईअाे मीणा की हठधर्मिता सामने अाई। जिला याेजना अधिकारी ने भी 3 मार्च 2020 काे पत्र लिखकर बताया था कि मीणा ने सांसद निधि के 6 काम व विधायक निधि के 58 अाैर जनभागीदारी के 1 काम का पूर्णता प्रमाण पत्र अभी तक उपलब्ध नहीं कराया। मनरेगा के एई ने भी जिपं सीईअाे काे 29 फरवरी काे बताया था कि मीणा पूरे हाे चुके काम की सीसी जारी नहीं कर रहे हैं। इससे ऑनलाइन पोर्टल की प्रगति प्रभावित हाे रही है। इन कारणाें के चलते कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव ने वृंदावन मीणा काे निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय हरदा जनपद रहेगा।