- Hindi News
- National
- Harda News Mp News The Food Items List Includes Eggs Meat Fish Hage Viradeh
खाद्य सामग्री सूची में अंडा, मांस, मछली शामिल, हाेगा विराेध
शहीद अमृता देवी संस्था द्वारा चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
शहीद अमृता देवी संस्था नीति अायाेग की 15 साल की कार्ययाेजना में शामिल रिच प्राेटीन के नाम पर शामिल करने के लिए प्रस्तावित मांस, मछली, अंडा, चिकन का विराेध करेगी। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता वेद विश्नाेई ने बताया कि अभियान में सभी जाति धर्म के लाेगाें काे शामिल कर जागरूकता अभियान चलाएंगे। उन्हाेंने बताया की नीति अायाेग के प्रस्ताव अनुसार मांसाहारी खाद्य सामग्री काे खाद्य सामग्री में शामिल कर इसे राशन दुकान के जरिए वितरण की विभिन्न संचार माध्यमाें से खबरें अा रही हैं। इसके लिए देश व्यापी जन जागरण अभियान शुरू करेंगे। जिससे मांसाहार काे किसी भी प्रकार से बढ़ावा न मिले। अभियान शुरू करने की रणनीति बनाने अाेर समर्थन जुटाने के लिए सभी सामाजिक संगठनाें के पदाधिकारियाें के साथ संपर्क व संवाद चल रहा है।