पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News The Girl39s Father Mother And Uncle Beat Her Up With Slippers While Treating Her As A Love Affair Between Brothers And Sisters Both Of Them Ate Poison

भाई-बहन में प्रेम प्रसंग समझकर लड़की के पिता, मां अाैर चाचा ने चप्पलाें से पीटा, दाेनाें ने खाया जहर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

युवक और उसकी चचेरी बहन में प्रेम प्रसंग के शक में सामाजिक पंचायत में नाबालिग लड़की के मां, पिता अाैर चाचा ने युवक अाैर किशाेरी की जूते और चप्पलों से पिटाई कर दी। इससे आहत होकर दोनों ने पंचायत के सामने ही इल्ली मारने वाला पाउडर पी लिया। दोनों को गंभीर हालत में आमला अस्पताल लाया गया, जहां से जिला अस्पताल में रैफर कर दिया। इस मामले में बैतूल एसडीओपी विजय कुमार पुंज ने नाबालिग की मां, पिता तथा चाचा के खिलाफ जीरो पर केस दर्ज कर डायरी आमला थाने भिजवा दी है।

चाचा ने फोन कर बुलाया, पंचायत में की पिटाई पुलिस के अनुसार आमला थाने के बिच्छूखान निवासी अमरलाल अाैर दूर की 17 वर्षीय चचेरी बहन में दाेस्ती है।इसके चलते वे दोनों 10 दिन पहले घूमने गए थे। इसे किशाेरी के परिवार वालों ने प्रेम प्रसंग से जोड़ लिया। इसके चलते किशोरी के पिता, मां तथा दूर के चाचा गरीब ने उसके साथ मारपीट की। इस डर से 12 मार्च को अमरलाल चचेरी बहन को लेकर चाचा भूरा के यहां खापा गांव चला गया था। 13 मार्च को सुबह 10 बजे किशाेरी के चाचा गरीब ने अमरलाल को फोन कर कहा कि तुम लोग घर वापस आ जाओ कोई कुछ नहीं बोलेगा। इसके बाद अमरलाल चचेरी बहन को लेकर करीब एक घंटे बाद बिच्छूखान गांव पहुंचा। गांव पहुंचते ही चचेरी बहन के पिता सुंदर, मां जुगरी तथा गरीब ने दोनों की जूते और चप्पल से पिटाई कर दी और धमकी दी कि तुम दोनों को केरोसीन डालकर जला देंगे। इस प्रताड़ना से दुखी होकर अमरलाल तथा चचेरी बहन ने इल्ली मारने वाला पाउडर खा लिया।

युवक की मां बोली- समझौते के लिए बुलाया था अमरलाल की मां ने बताया पंचायत में समझौते के लिए बुलाया था। यहां उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पंचायत में ही दोनों की पिटाई की। जिससे आहत होकर उन्होंने जहर खा लिया।

हमारे बीच केवल मित्रता, नहीं हैं प्रेम

जिला अस्पताल में भर्ती अमरलाल तथा चचेरी बहन ने बताया उन दोनों के बीच मित्रता है। वे 12 मार्च को घर से डर की वजह से भागे थे।

जीराे पर कायमी कर डायरी अामला भेजी है

-विजय कुमार पुंज, एसडीओपी, बैतूल
खबरें और भी हैं...