- Hindi News
- National
- Timarni News Mp News The Meeting Will Be Held On 21 March To Celebrate Ambedkar Jayanti
अांबेडकर जयंती मनाने बैठक 21 मार्च काे होगी
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ तय करेगा कार्यक्रम
हरदा| राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ की हरदा इकाई ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने 21 मार्च काे बैठक बुलाई है। यह बैठक अजाक्स कार्यालय परिसर में 4 बजे से हाेगी। युवा संघ के जिलाध्यक्ष राहुल पवारे ने बताया कि 14 अप्रैल काे भारत र| डाॅ. आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। इस दाैरान अाम सभी की जाएगी। अजाक्स कार्यालय से हाेते हुए शहर के मुख्य रास्तों से रैली निकाली जाएगी। इस बार इसमें 2000 लाेगाें खासकर युवाओंं काे शामिल करने का लक्ष्य रखा है। पवारे ने बताया कि तीनाें विकासखंड मुख्यालयों में आंबेडकर भवन बनाने के लिए शासन ने आदिम जाति कल्याण विभाग के जरिए करीब 40-40 लाख रुपए की राशि मंजूर की थी, लेकिन हरदा में बाबा साहब के नाम पर सामुदायिक भवन नहीं बन सका है। इस पर भी चर्चा की जाएगी।