- Hindi News
- National
- Harda News Mp News The Remaining Three Papers From 1st To 5th Will Not Be Available In The City39s Renowned Private School
शहर के नामी प्राइवेट स्कूल में पहली से 5वीं तक के बचे तीन प्रश्न पत्र नहीं हाेंगे
26 मार्च काे प्राइमरी के नतीजे हाेंगे घाेषित
काेराेना वायरस की दहशत के चलते स्कूल शिक्षा विभाग के अादेश के बाद शनिवार से स्कूल-काॅलेजाें में अागामी अादेश पर अवकाश घाेषित हाे गए हैं। इस बीच शहर की निजी नामचीन स्कूल ने प्राइमरी की लाेकल परीक्षाअाें के शेष प्रश्न पत्राें की परीक्षा कराना भी कैंसिल कर दिया है।
26 मार्च काे कक्षा 1 से 5 तक के वार्षिक नतीजे घाेषित किए जाएंगे। संस्था द्वारा पालकाें काे माेबाइल पर भेजे गए मैसेज में बताया कि पूर्व में हुई तिमाही, छमाही परीक्षा में मिले अंकाें के अाधार पर ही शेष विषयों के प्रश्न पत्राें में छात्र छात्राअाें काे अंक दिए जाएंगे। 26 मार्च काे नतीजे घाेषित हाेंगे। प्रबंधन के इस निर्णय से कई पालक इस बात से चिंतित हैं कि यदि तिमाही व छमाही परीक्षा में उनके बच्चों की तैयारी ठीक नहीं थी अाैर उन्हें कम अंक मिले थे ताे अब भी उनका इन विषयाें का अाैसत गड़बड़ा जाएगा।