पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News The Son Of The Farm Owner Had Molested The Minor Rape Victim Along With The Mother Had Killed The Newborn In The Nursing Home And Threw It

खेत मालिक के बेटे ने किया था दुष्कर्म, नाबालिग रेप पीड़िता ने मां के साथ मिलकर नर्सिंग होम में मारकर फेंका था नवजात को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेत मालिक काे गिरफ्तार कर भेजा जेल, रेप करने वाला आरोपी बेटा फरार

सिविल लाइन पुलिस ने भगवती नर्सिंग हाेम के शौचालय में 7 मार्च काे मिले कन्या भ्रूण के मामले में अबगांव खुर्द निवासी खेत मालिक अर्जुन पटेल, कन्या काे जन्म देने वाली नाबालिग रेप पीड़िता अादिवासी, उसकी मां के खिलाफ षड़यंत्र पूर्वक हत्या करने व सबूत मिटाने का प्रकरण दर्ज किया। अाराेपी खेत मालिक अर्जुन पटेल काे गांव से गिरफ्तार कर शुक्रवार काे काेर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। वहीं नाबालिग से रेप करने वाला खेत मालिक का बेटा युवराज फरार है।

अादिवासी नाबालिग रेप पीड़िता के माता- पिता अर्जुन के खेत में मजदूरी करते थे। अर्जुन 7 मार्च काे अदिवासी महिला मजदूर के साथ उसकी 14 वर्षीय बेटी के पेट दर्द का इलाज कराने के बहाने नर्सिंग हाेम ले गया। जहां उसे भर्ती किया। जिसने शौचालय में कन्या काे जन्म दिया। नाबालिग मां बनी रेप पीड़िता व उसकी मां ने किसी धारदार वस्तु से बच्ची का गला काट दिया, इससे उसकी माैत हाे गई।

पीएम रिपाेर्ट अाने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व नर्सिंग हाेम के रिकॉर्ड खंगाले। शनिवार काे रेप पीड़िता के धारा 164 में बयान होंगे। इस मामले में पुलिस ने नर्सिंग हाेम संचालक डाॅ. अारबी पटेल, नाबालिग काे भर्ती करने वाले डाॅ. मनीष शर्मा सहित नर्सिंग स्टाफ के 9 लाेगाें के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस ने अाराेपी अर्जुन की कार जब्त की है। पुलिस ने नर्सिंग हाेम संचालक व ड्यूटी स्टाफ पर अभी काेई कार्रवाई नहीं की है। एसपी मनीष अग्रवाल ने कहा कि नर्सिंग हाेम संचालक ने पूरे मामले में सहयोग किया। रिकॉर्ड व सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए। उन पर मामला नहीं बनता।

टीअाई जयंत मर्सकाेले ने बताया कि नर्सिंग हाेम के शौचालय में 7 मार्च काे कन्या भ्रूण मिलने की शिकायत मिली। 8 मार्च काे शव का पीएम कराया। पीएम रिपाेर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद नर्सिंग हाेम के रिकॉर्ड अाैर सीसीटीवी फुटेज जब्त किए। इस अाधार पर अर्जुन काे गिरफ्तार किया। पुलिस नाबालिग रेप पीड़िता का शनिवार काे डीएनए कराएंगे। पीड़िता अाैर उसकी मां काे शनिवार काे काेर्ट में पेश करेंगे। इस संबंध में नर्सिंग हाेम संचालक डाॅ. अारबी पटेल से 9826065788 पर संपर्क किया, पहली बार उन्होंने कहा कि अभी सीरियर पेशेंट देख रहा हूं, बाद में बात करता हूं। इसके बाद उन्होंने काॅल रिसीव नहीं किए।

अाराेपी फरार, पाॅक्साे एससीएसटी का केस दर्ज


पुलिस ने खेत मालिक के बेटे युवराज पटेल के खिलाफ आदिवासी नाबालिग से रेप करने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। टीआई ने बताया कि अाराेपी के खिलाफ पाॅक्साे, रेप व एससीएसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। अाराेपी अभी फरार है। जिसकी तलाश में टीम भेजी है, गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


अब तक यह हुअा

{ 7 मार्च काे सुबह 9.15 बजे अबगांव खुर्द निवासी खेत मालिक अर्जुन पटेल कार से नाबालिग रेप पीड़िता काे भर्ती कराने भगवती नर्सिंग हाेम ले गया। इसी दिन बघेल सोनोग्राफी सेंटर पर सोनोग्राफी कराई। इसके बाद दाेपहर 2:30 बजे नर्सिंग हाेम से छुट्टी करा ली।

{ इसी दिन 7:40 बजे नर्सिंग हाेम संचालक ने पुलिस काे शौचालय में कन्या भ्रूण का शव मिलने की सूचना दी।

{ 8 मार्च काे जिला अस्पताल में शव का पीएम कराया गया।

{ 11 मार्च काे पीएम रिपाेर्ट में धारदार वस्तु से गला काटकर हत्या की पुष्टि हुई।

{ 13 मार्च काे रेप पीड़िता, उसकी मां काे हिरासत में लिया। अाज काेर्ट में हाेगी पेश।

{ 13 मार्च काे ही खेत मालिक काे गिरफ्तार कर जेल भेजा।

यह उठ रहे सवाल

{ नाबालिग गर्भवती काे बिना पुलिस काे सूचना दिए कैसे भर्ती कर लिया गया।

{ उसे भर्ती कराते समय नर्सिंग होम में पिता या पति का क्या नाम लिखाया गया।

{ दाेपहर 2:30 बजे पीड़िता व उसकी मां की छुट्टी हाे गई। लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया कि जब वह अाई थी तब गर्भवती थी, जाते समय जीवित या मृत नवजात नहीं था।

{ शौचालय में कन्या भ्रूण का शव पड़ा हाेने की सूचना पुलिस काे रात 7:40 बजे दी। इतनी देर तक मामला दबाकर क्याें रखा गया।

{ 9 माह की गर्भवती नाबालिग का पेट अलग दिखता है, डॉक्टरों काे उसके गर्भवती हाेने का पता कैसे नहीं चला। इसमें लापरवाही किसने बरती।

{ सोनोग्राफी करने वाले डाॅक्टर ने क्या राय दी।

{ पेट से भ्रूण निकलने के बाद सोनोग्राफी क्याें कराई गई।

{ पीड़िता की सोनोग्राफी करने किस डाॅक्टर ने लिखा था।

{ खेत मालिक इससे पहले कितनी बार पीड़िता काे इलाज कराने कहां-कहां ले गया।

{ पुलिस जांच में रसूखदाराें काे किसके दबाव में बचा रही है।

{ रेप का अाराेपी बेटा काॅलेज स्टूडेंट है, शहर में पढ़ता है वह कैसे फरार हाे गया।

{ एक साल तक पीड़िता से रेप हुअा, क्या पीड़िता या अाराेपी के माता पिता काे कभी पता नहीं चला, यदि चला ताे पुलिस में शिकायत क्याें नहीं की।

{ कन्या की हत्या का पहली बार विचार किसके मन में अाया। धारदार वस्तु काैन सी थी, आदिवासी महिलाअाें के पास कैसे अाई।

यह है मामला: टीअाई मर्सकाेले ने बताया कि मूलत: चिचाेली थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय नाबालिग के माता-पिता 3 साल से अबगांव खुर्द में अर्जुन पटेल के खेत में मजदूरी कर रहे हैं। खेत मालिक के काॅलेज में पढ़ने वाले बड़े बेटे युवराज ने नाबालिग आदिवासी काे झाेपड़ी में अकेला पाकर कई बार रेप किया। इससे वह गर्भवती हाे गई। उसे नर्सिंग हाेम में भर्ती कराया। जहां पीड़िता ने शौचालय में कन्या काे जन्म दिया तो पीड़िता अाैर उसकी मां ने कन्या की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।


एसपी से सवाल

Q. रेप पीड़िता नाबालिग काे नर्सिंग हाेम में भर्ती करने की सूचना क्याें नहीं दी‌।

. नाबालिग अाैर उसकी मां ने पूरा मामला छिपाया। पेट दर्द के बहाने से नाबालिग भर्ती हुई। नर्सिंग हाेम संचालक ने ही सबसे पहले भ्रूण मिलने की सूचना दी। जिस अाधार पर कार्रवाई हुई।

Q. नर्सिंग हाेम संचालक के खिलाफ क्या कार्रवाई की।

. नर्सिंग हाेम संचालक के बयान लिए हैं, जांच में भी उनकी काेई गलती सामने नहीं अाई है। उसके खिलाफ काेई कार्रवाई नहीं की है।

Q. नर्सिंग हाेम संचालक पर साक्ष्य मिटाने, छिपाने या गुमराह करने की कार्रवाई क्याें नहीं की।

. संचालक ने सीसीटीवी फुटेज दिए, उसके द्वारा साक्ष्य छिपाने या गुमराह करने जैसी काेई बात जांच में सामने नहीं अाई। इस कारण कार्रवाई नहीं की।
खबरें और भी हैं...