- Hindi News
- National
- Harda News Mp News The Thug Adpo Also Gave A Fake Appointment Letter Of Unemployed Youth To Hemgard
ठग एडीपीओ ने बेराेजगार युवक काे हाेमगार्ड का फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया था
सीहाेर काेर्ट के ठग एडीपीओ शैलेंद्र वीरेंद्र सिसौदिया ने हरदा की चंदर सराफ की बाड़ी के पति-प|ी के साथ ही सुंद्रेल के शुभम और चाचा सचिन शर्मा से भी सरकारी नाैकरी के नाम पर 1.70 लाख रु. ठगे। शुभम काे हाेमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग जहांगीराबाद भाेपाल का फर्जी नियुक्ति पत्र, नराेन्हा अकादमी भाेपाल का फर्जी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दे दिया।
आरोपी ने हाेमगार्ड की वर्दी, नेम प्लेट भी दी और दाे माह तक घुमाता रहा। शुभम दाे माह तक भाेपाल में किराए के कमरे में रहा। तनख्वाह नहीं मिलने पर घर लौट आया। उसके चाचा सचिन से भी बाबू की नाैकरी लगाने के नाम पर 70 हजार ठग लिए। चंदर सराफ की बाड़ी की सुनीता, पति आनंद और सचिन आपस में मित्र हैं। सुनीता के साथ सचिन व उसके भतीजे ने भी भाेपाल, हरदा में अलग-अलग किस्ताें में ठग आरोपी शैलेंद्र काे 1.70 लाख रुपए नाैकरी लगवाने को दिए। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सचिन व शुभम शर्मा ने सिविल लाइन में शिकायत की। आरोपी ठग एडीपीओ शैलेंद्र सिसौदिया 12 मार्च तक पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
5 नवंबर काे अकादमी घुमाने ले गया
सुंद्रेल के बेराेजगार शुभम शर्मा जब रुपए वापस मांगने का दबाव बनाने लगा ताे ठग एडीपीओ शैलेंद्र ने उसे 15 दिसंबर 2019 काे हाेमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग जहांगीराबाद भाेपाल से जारी फर्जी नियुक्त पत्र दे दिया था। पाेस्टिंग उज्जैन में बताई। इसके पहले प्रशिक्षण के नाम पर हाेमगार्ड की वर्दी में 5 नवंबर 2019 काे शुभम काे नराेन्हा प्रशासनिक अकादमी ले गया। कुछ लाेगाें से मिलाया और कहा प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी करनी है। दाे दिन बाद 7 नवंबर 2019 काे फर्जी प्रमाण पत्र दे दिया। वेतन नहीं मिला ताे उज्जैन हाेमगार्ड दफ्तर पहुंचा, जहां पता चला उसे ठग लिया गया है।
माेबाइल पर ठगे जाने की बात कही है
- जयंत मर्सकाेले, थाना प्रभारी सिविल लाइन, हरदा
**