- Hindi News
- National
- Harda News Mp News The Woman Was Molested After Entering The House Case Registered
घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़, केस दर्ज
हरदा| सिविल लाइन थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती काे घर में अकेला पाकर युवक ने छेड़छाड़ की। युवती ने परिजनों के घर लाैटने पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि गहाल निवासी जितेंद्र गुर्जर ने युवती काे घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने उसके खिलाफ धमकाने, छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओंं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।