- Hindi News
- National
- Harda News Mp News The Women Of The Brahmin Community Played With Fowl And Gulal Told The Importance Of Coloring In Life
ब्राह्मण समाज की महिलाअाें ने फूलाें और गुलाल से खेला फाग, जीवन में रंगाें का बताया महत्व
श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला मंडल की हरदा इकाई द्वारा शुक्रवार महिलाओं समाज के भवन में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें समाज के सभी महिलाओं ने ढाेलक और झांझ की धुन पर पारंपरिक फाग गीत गाए। महिलाओं ने पुराने व नए फिल्मी गीताें के बाेल पर नए पैराेडी बनाकर गीत सुनाए।
इस दाैरान विनीता तिवारी ने कहा कि हमारे जीवन में रंगाें का बहुत महत्व है। हर रंग का हमारे मन और दिमाग पर बहुत असर पड़ता है। अर्चना तिवारी ने कहा कि और मनाेचिकित्सक भी कुछ रंगाें से परहेज व कुछ महिलाओं ज्यादा उपयाेग करने की सलाह देते हैं। इससे इनका महत्व पता चलता है। सुनीता शुक्ला ने कहा कि जीवन में रंग और त्याेहार मन के भीतर खुशी के भाव का संचार बढ़ाते हैं। इस बहाने हमें एक दूसरे की खुशियाें में शामिल हाेने का माैका मिलता है। केतकी चाैबे ने कहा कि त्याेहार शुरू से ही हमारी भारतीय सभ्यता व संस्कृति का हिस्सा बन चुके हैं। करुणा मिश्रा ने कहा कि समय के साथ फिल्माें के कारण त्याेहाराें व पुराने चलन में भी धीरे-धीरे बदलाव दिखाई देने लगा है। आखिर में सभी ने एक-दूसरे महिलाओं सूखे रंग लगाकर फाग खेला। उत्सव में सुषमा शुक्ला, अनुराधा दुबे, स्मिता मिश्रा ज्योति तिवारी, अनीता दुबे, कामिनी वाजपेई तथा समाज की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
हरदा। ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव।