पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Timarni News Mp News The Youth Gave A Message To Save Water By Blowing Dry Colors And Gulal

युवाओं ने सूखा रंग और गुलाल उड़ाकर दिया पानी बचाने का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंचल में शनिवार काे रंगपंचमी पर्व मना। कई जगह सामूहिक कार्यक्रम कर पर्व की खुशियां मनाईं। टिमरनी सहित आसपास के गांवाें में फाग गीताें के साथ पर्व मनाया। शहर में देवेंद्र भारद्वाज के निवास पर घेराबाजी भजनों की प्रस्तुति दी। युवाओं ने रंग, गुलाल उड़ाकर पानी की बचत का संदेश दिया।

अलग-अलग समाजों के युवाओं ने टोलियां बनाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। खिरकिया में लोगों ने एक दूसरों को रंगों से सराबोर किया। होली से अधिक मस्ती रंग पंचमी पर की। रंगों का आनंद उठाने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। महिलाओं के विभिन्न संगठनों ने अलग-अलग रंगपंचमी मनाई। छीपाबड़ में भी झंडाचौक उत्सव समिति ने रंगपंचमी मनाई। नायब तहसीलदार व पटवारियों ने एक दूसरे को रंग लगाया। रहटगांव में सुबह से ही बच्चों की टाेली सड़क पर निकली। हुरियारों की टोली ने मस्ती की। व्यापारी सहित नागरिकों ने भी रंग गुलाल उड़ाया। हंडिया में रंग पंचमी का त्याेहार मनाया। चाैक चाैराहाें पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। करताना में ग्रामीणाें ने पर्व मनाते हुए एक-दूसरे काे मिठाई खिलाई। सुबह से देर शाम तक युवाओं ने मस्ती की।

टिमरनी। रंग उड़ाकर खुशियां मनाकर पानी बचाने का संदेश देते युवा।
खबरें और भी हैं...