- Hindi News
- National
- Harda News Mp News There Is A Need To Read And Listen To Vedas Puranas Shastras Upanishads Pt Tiwari
वेद, पुराण, शास्त्र, उपनिषदों को पढ़ने और सुनने की आवश्यकता है : पं. तिवारी
हरदा। कथा के पहले कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।
हरदा| शहर के श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर पेड़ीघाट पर बुधवार काे कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत सत्संग की शुरू हुआ। कथा वाचक संदलपुर निवासी पं. भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा श्रीमद् भागवत कथा में सतगुरु शुकदेवजी मुनि समझाते हैं कि मनुष्य को ईश्वर, धर्म, सत्य, सत्संग, सेवा पर पूर्ण विश्वास होना चाहिए। विश्वास की कमी के कारण मनुष्य को भक्ति, सत्संग का आनंद नहीं मिलता है। लोभ, अज्ञान के कारण मानव पाप करता है। इसलिए भक्ति का आनंद उसे नहीं मिलता है। लोग थोड़ी भक्ति, ध्यान, जाप तो करते हैं और पाप भी करते हैं। पाप, झूठ, अभिमान छोड़कर भक्ति करें तो भक्ति का सुख, आनंद व शांति अवश्य मिलती है। परम पिता परमेश्वर ने जीवात्मा को मनुष्य का शरीर विशेष उद्देश्य के लिए दिया है। मानव जीवन का उद्देश्य क्या है यही बात समझने के लिए वेद, पुराण, शास्त्र, उपनिषदों को पढ़ने और सुनने की बड़ी आवश्यकता है। मानव जीवन का उद्देश्य परम आनंद को प्राप्त करना है। संसार की कोई भी वस्तु, व्यक्ति, पदार्थ सदा सुखदायी नहीं होता। एक समय ऐसा अवश्य आता ही है जब यही संसार का सुख हमें दुखदायी हो जाता है। इसलिए शरीर और संसार के सभी सुखों से बढ़कर आत्मरस, आत्मसुख, आत्मशांति, आत्मसंतुष्टि है। पं. तिवारी ने कहा कथा के साथ लाेगाें काे बीमारियाें से दूर रखने का काम भी किया जा रहा है। कथा से पहले राेज सुबह 6 से 7 बजे तक कथा स्थल पर ही निशुल्क याेग कक्षा लगाई जा रही है।