- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Those Whose Debts Are Forgiven Their Names Should Be Deducted From The List Collector
जिनके कर्ज माफ हुए, उनके नाम सूची से काटे जाएं : कलेक्टर
जिन किसानाें के लाेन माफ हाे गए हैं, उनके नाम आरआरसी से काटे जाएं। जिससे शेष किसानाें के नाम का मिलान करने में न ताे चूक की आशंका रहे और न ही काेई नाम दाेबारा अाए। राजस्व अधिकारियाें की बैठक में शनिवार काे कलेक्टर एस. विश्वनाथन ने यह निर्देश राजस्व अधिकारियाें काे दिए। उन्हाेंने पीएम किसान योजना अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि जब तक हम डेटा नहीं सुधारेंगे, तब तक समस्या रहेगी। डॉक्युमेंट देखकर डाटा में सुधार करें। पटवारी वाइस डाटा निकालें।
उन्हाेंने राजस्व वसूली, आरसीएमएस, पीएम किसान योजना, सीमांकन, वेब जीआईएस एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की। राजस्व वसूली के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि बैंक आरआरसी बहुत कम जारी हो रही है। एडीएम प्रियंका गोयल ने बताया इसके लिए एलडीएम को जो नई आरआरसी जारी हो रही है, उन्हें तहसीलदार काे भेजने और बीएलसीसी की बैठक आयोजित करने काे कहा है।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए एल - 3 पर लंबित शिकायतों के लिए नोटशीट प्रस्तुत करने काे कहा। राहत राशि से संबंधित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों समय सीमा में हल करने काे कहा। कलेक्टर ने बताया कि 11 से 20 मार्च तक पटवारियों की टीएसएम की ट्रेनिंग हेतु रोस्टर तैयार किया गया है। इसमें तहसील स्तर पर दो-दो पटवारियों की ड्यूटी लगाकर पटवारियों को प्रशिक्षित करें।