पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ठग एडीपीअाे अाैर उसका साथी 1 दिन की पुलिस रिमांड पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अाज दाेनाें काे अामने-सामने बैठाकर हाेगी पूछताछ

सरकारी नाैकरी दिलाने के लिए पति- प|ी से साढ़े पांच लाख रुपए ठगने वाले ठग एडीपीअाे शैलेंद्र सिसाेदिया अाैर उसके साथी विवेक त्रिपाठी काे पुलिस ने शुक्रवार काे काेर्ट में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस दाेनाें काे अामने-सामने बैठाकर पूरे मामले की बिंदुवार जानकारी हासिल करेगी। इसी मामले में फरार तीसरे अाराेपी मृत्युंजय दुबे के बारे में भी पूछताछ करेगी।

चंदर सराफ की बाड़ी निवासी सुनीता अाैर उसके पति आनंद उर्फ चुन्नीलाल काे नाैकरी दिलाने के नाम पर एडीपीअाे ने 5.50 लाख रुपए ठगे। वहीं अाराेपी ने सुंद्रेल निवासी शुभम अाैर सचिन से 1.70 लाख रुपए ठग लिए। इसके बाद सुनीता अाैर पति आनंद ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की। पुलिस ने ठग एडीपीअाे शैलेंद्र सिसाेदिया काे सीहाेर काेर्ट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने काेर्ट से न्यायालय से सिसाेदिया की रिमांड मांगी। उसे एक दिन की रिमांड पर पुलिस काे साैंप दिया है।

टीअाई जयंत मर्सकोले ने बताया कि ठग एडीपीअाे के साथी भाेपाल के पिपलानी निवासी विवेक त्रिपाठी की तीन दिन की रिमांड खत्म हाेने पर उसे शुक्रवार काे काेर्ट में पेश किया। जहां से विवेक काे एक दिन की पुलिस रिमांड पर साैंपा है।

**

मृत्यंजुय दुबे की भूमिका काे लेकर करेंगे पूछताछ

नाैकरी की नाम पर रुपए से ठगने वाले दाेनाें अाराेपियाें से अलग-अलग पूछताछ हुई। इसमें ठग एडीपीअाे ने इंदाैर निवासी मृत्युंजय दुबे का नाम लिया, लेकिन भाेपाल निवासी विवेक त्रिपाठी मृत्युंजय नाम के किसी युवक काे पहचानने से इंकार कर रहा है। इसके अलावा बेरोजगारों काे शिकार बनाने, उनसे रुपए वसूलने, फर्जी आदेश देने, सील व साइन करने के मामलों में बिंदुवार अामने-सामने पूछताछ की जाएगी। इसमें अाराेपियाें की अलग-अलग भूमिका तय हाेगी। उन्होंने कहा मामले में एक अन्य अाराेपी मृत्युंजय दुबे की भूमिका काे लेकर भी दाेनाें से पूछताछ हाेगी। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...