- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Thug Adp39s Absconding Partner Vivek Tripathi Arrested
ठग एडीपीअाे का फरार साथी विवेक त्रिपाठी गिरफ्तार
हाेली पर भाेपाल में अपने घर पहुंचा था अाराेपी, 3 दिन की रिमांड मिली
सरकारी विभागों में नाैकरी लगवाने के नाम पर लाेगाें से रुपए ठगकर उन्हें फर्जी नियुक्त पत्र थमाने के मुख्य अाराेपी शैलेंद्र सिसाेदिया के फरार साथी विवेक त्रिपाठी काे भाेपाल पुलिस ने मंगलवार काे गिरफ्तार किया। अभी वह तीन दिन की पुलिस रिमांड पर हरदा पुलिस के कब्जे में है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी जयंत मर्सकाेले ने बताया कि एडीपीअाे शैलेंद्र सिसाेदिया निवासी सीहाेर द्वारा नाैकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगी का खुलासा हाेने के बाद उसका साथी विवेक त्रिपाठी फरार था। जिसकी तलाश में दूसरे जिलाें की पुलिस काे भी सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि हाेली के दिन वह भाेपाल में उसके घर अाया। सूचना मिलते ही भाेपाल पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जिसे बुधवार काे यहां लाया गया। इसके बाद काेर्ट में पेश किया, जहां से उससे पूछताछ के लिए रिमांड पर मांगा। काेर्ट ने शुक्रवार तक तीन दिन की रिमांड मंजूर की। टीअाई ने बताया कि उसने किन किन लाेगाें से किन पदाें के लिए कितने रुपए कब लिए। वह फरारी में कहां-कहां रहा। क्या इस दाैरान भी काेई ठगी की है। वे मिलकर ठगी क्याें करने लगे। इसकी पूछताछ अाैर रुपयाें की रिकवरी के लिए उसे रिमांड पर लिया है। पूछताछ के बाद काफी कुछ नए खुलासे हाेने की उम्मीद है।