पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News Thugs Presented In Adp Court Sent To Jail Police Could Not Find Absconding Colleagues

ठग एडीपीअाे काेर्ट में पेश, जेल भेजा, फरार साथियों काे नहीं ढूंढ़ पाई पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तीन बार की रिमांड के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे

हरदा के अलावा देवास, विदिशा व भाेपाल में बेरोजगारों काे सरकारी नाैकरी दिलाने के नाम पर लाखाें रुपए ठगने वाले एडीपीअाे शैलेंद्र सिसोदिया पिता वीरेंद्र सिसोदिया काे रिमांड अवधि खत्म हाेने के पहले ही सिविल लाइन पुलिस ने साेमवार काे काेर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। काेर्ट ने उसे 12 मार्च तक रिमांड पर साैंपा था। पुलिस इसके पहले ही उसे काेर्ट में पेश कर दिया, जहां से जेल भेज दिया।

ठग एडीपीअाे काे तीन बार रिमांड पर लेने के बाद भी पुलिस उससे कुछ कबूल नहीं करा पाई है। उसके फरार इंदाैर निवासी मृत्यंजय दुबे अाैर भाेपाल निवासी विवेक त्रिपाठी साथी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी जयंत मर्सकाेले ने कहा कि अाराेपी शैलेंद्र से सभी पहलुओंं पर पूछताछ हाे चुकी है। उसके फरार साथियों काे गिरफ्तार करने टीम लगी हुई है।

चंदर सराफ की बाड़ी निवासी सुनीता अाैर उसके पति अानंद काे बाबू की नाैकरी दिलाने के नाम पर ठग एडीपीअाे शैलेंद्र सिसोदिया ने 5.50 लाख रुपए ठग लिए थे। इस मामले में सिविल लाइन थाने में एफअाईअार दर्ज कराई थी। पुलिस ने अाराेपी ठग एडीपीअाे सिसोदिया काे 2 मार्च काे सीहाेर काेर्ट से गिरफ्तार किया। उसे अगले दिन 3 मार्च काे हरदा काेर्ट में पेश किया, जहां से दाे दिन की पुलिस रिमांड पर साैंपा।

इसके बाद 5 मार्च काे फिर अाराेपी काे काेर्ट ने दाे दिन की रिमांड पर पुलिस काे दे दिया। दाेनाें बार पुलिस अाराेपी काे भाेपाल लेकर घूमी। उसके खाते फ्रीज किए। लेकिन उसके साथियों का पता नहीं लगा सकी। रिमांड खत्म हाेने के बाद 7 मार्च काे काेर्ट ने ठग एडीपीअाे शैलेंद्र सिसोदिया काे 12 मार्च तक रिमांड पर साैंपा। लेकिन पुलिस ने दाे दिन बाद 9 मार्च काे काेर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से सवाल उठना लाजमी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी मर्सकाेले ने कहा कि अाराेपी से सभी पहलुओंं पर पूछताछ हाे चुकी है। इसके बाद काेर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...