- Hindi News
- National
- Harda News Mp News To Save The Environment Burning Gasoline Condensate And Gas Wood
पर्यावरण बचाने गाेबर के कंडे और गाे-काष्ठ की जलाई हाेली
पर्यावरण बचाने के लिए साेमवार शाम काे गाेलापुरा के हाेली चाैक, बीबी सिटी काॅलाेनी, गढ़ीपुरा में गाेबर के कंडे व गाे-काष्ठ की हाेली जलाई। युवाअाें की टीम ने गाेशाला से गाे-काष्ठ व अासपास के गांवाें से कंडे एकत्रित कर हाेली जलाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इसके पहले महिलाअाें ने हाेलिका का पूजन किया। हाेलिका दहन के बाद मंगलवार काे हाेली पर रंग-गुलाल उड़ेगा।
बीबी सीटी काॅलाेनी निवासी संदीप बंसल, रामदयाल पाल, संतोष मराठा, सुनील राजपूत, दिलीप राणा ने बताया कि काॅलाेनी के लाेगाें ने अापसी सहमति से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करने ते हुए कंडे व गाे-काष्ठ की हाेली जलाने का निर्णय लियाा। हाेलिका पूजन के लिए काॅलाेनी के हर घर से कपूर, गुड़, जाै सहित अन्य पूजन सामग्री बुलाई गई।
डाॅक्टर की राय : डॉ. अर्जुन मोहे ने बताया कि हाेली खेलते समय बच्चाें पर नजर रखें। प्राकृतिक रंगाें से हाेली खेलें। गुब्बाराें में रंग या पानी भरकर हाेली न खेलेें। जब काेई रंग लगाए ताे अांख, मुंह बंद रखें, जिससे उनमें रंग न जाए। हाेली खेलने से पहले चेहरे व हाथ पैर पर क्रीम तथा बालाें में तेल लगाएं। शरीर पर किसी भी प्रकार की जलन हाे, सांस लेने में तकलीफ हाे ताे डाॅक्टर काे दिखाएं।
सुरक्षा के लिए शहर के चाैराहाें पर पुलिस के 100 जवान तैनात
धुलेड़ी पर जिले में रंग-गुलाल उड़ेगा। रंग में भंग ना पड़े, इसके लिए पुलिस सतर्क है। चाैराहाें पर 100 पुलिस के जवान तैनात किए हैं। कंट्राेल रूम में पुलिस के अधिकारियाें द्वारा हुड़दंगियाें की हरकताें पर नजर रखी जाएगी। क्यूअारडी टीम तैनात की है। साेमवार रात काे 80 से अधिक जगह शुभ मुहुर्त में हाेलिका दहन किया। इधर, नपा हाेली पर मंगलवार की बजाए 14 काे रंग पंचमी पर शहर में सुबह-शाम के अलावा दाेपहर में पानी सप्लाई करेगी। शहर के इंदाैर राेड, खेड़ीपुरा, रेलवे डबल फाटक अाैर छीपानेर नाका पर पुलिस टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा प्रताप टाॅकीज, नारायण टाॅकीज, बायपास चाैराहा, चाड़क चाैराहा, नया बस स्टैंड, गुर्जर बाेर्डिंग सहित अन्य चाैक चाैराहाें पर पुलिस जवानाें की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा प्रताप टाॅकीज चाैक पर पुलिस की क्यूअारडी (क्यूक रिस्पांस टीम) वाहन सहित तैनात की है। एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालाें व हुड़दंग करने वालाें पर पुलिस की नजर रहेगी। भीड़ काे देखते हुए मुख्य बाजार क्षेत्र घंटाघर में यातयात व्यवस्था संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक बाजार में लाेगाें की भीड़ रही।
हरदा। गाेलापुरा में गाे-काष्ठ व कंडे की हाेली तैयार की।