पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News Truck Filled With Reflex Irrigation Pipe On Khandwa Heshangabad Bypass Road

खंडवा-हाेशंगाबाद बायपास राेड पर पलटा सिंचाई के पाइप से भरा ट्रक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरदा | खंडवा हाेशंगाबाद बायपास राेड पर गाैर धर्मशाला के सामने रविवार सुबह सिंचाई के काले पाइप से भरा ट्रक अनियंत्रित हाेकर पलट गया। यह कहां से कहां जा रहा था, इसकी किसी काे काेई जानकारी नहीं है। बायपास के पास रहने वाले अारके तिवारी ने बताया कि वे राेज की तरह सुबह 6 बजे दूध लेने जा रहे थे। इस दाैरान बायपास किनारे धर्मशाला के सामने एक ट्रक क्रमांक एमएच 04 सीए 7501 एक सड़क किनारे पलटा हुअा था। इसमें सिंचाई के लिए खेताें में काम अाने वाले काले रंग के पाइप भरे थे। लेकिन अासपास में काेई ड्राइवर, कंडक्टर नहीं था। इधर अस्पताल पुलिस सहायता केंद्र ने भी एेसे मामले मेें किसी घायल के वहां पहुंचने की जानकारी से इंकार किया। माैका स्थल काे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवत: ट्रक सिंचाई के पाइप इंदाैर से लेकर खंडवा या हाेशंगाबाद की अाेर जा रहा हाेगा। किसी अन्य वाहन काे साइड देने या ड्राइवर काे नींद का झोंका अाने के कारण यह पलटा हाेगा।
खबरें और भी हैं...