पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News Uncontrolled Bike Slips Siblings On Their Way Home To Celebrate Heli Injured

अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, हाेली मनाने घर जा रहे भाई-बहन घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरदा| इंदाैर-बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर अबगांव कलां के पास रविवार रात काे बाइक फिसल गई। दुर्घटना में इंदाैर से हाेली मनाने घर जा रहे भाई-बहन घायल हाे गए। लाेगाें ने उन्हें नर्सिंग हाेम में भर्ती कराया है। भाई काे सिर व बहन काे सीधे हाथ में चाेटें अाई है। जानकारी के मुताबिक इंद्रपुरा निवासी सतीश पिता शाेभाराम काेरकू (29) साल इंदाैर में प्राइवेट कंपनी में जाॅब करते हैं। बहन नंदिता (24) काॅलेज में पढ़ाई कर रही है। भाई-बहन दाेनाें इंदाैर से वापस लाैट रहे थे। इसी दाैरान हाईवे पर अबगांव कलां के पास बीती रात करीब 10 बजे उनकी बाइक अनियंत्रित हाेकर फिसल गई। दाेनाें घायलाें काे नर्सिंग हाेम में भर्ती कराया है।
खबरें और भी हैं...