- Hindi News
- National
- Harda News Mp News We Should Have Complete Faith In Our Karma And In God Padit Tiwari
हमें अपने कर्म पर और परमात्मा में पूरा भरोसा रखना चाहिए : पडित तिवारी
घर एक मंदिर होता है। माता पिता उस मंदिर के प्रत्यक्ष साक्षात देवता हैं। संतान उपासक होती है। अपने हाथ की लकीरों को देखकर अपने भाग्य का निर्णय मत करों। क्योंकि रेखाएं बदलती रहती हैं। भाग्य तो उनके भी हैं जिनके हाथ नही है। इसलिए अपने कर्म पर और परमात्मा में पूरा भरोसा रखना चाहिए।
यह बात गुरुवार काे पेड़ीघाट स्थित श्रीसिद्ध गणेश मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत सत्संग के दूसरे दिन कथा वाचक पं. भगवती प्रसाद तिवारी ने कहीं। जो हमारे अज्ञानरूपी अंधेरे को मिटाकर हमारा जीवन ज्ञान के प्रकाश से भर देते हैं वे ही हमारे सच्चे गुरु हैं। बुद्धिमान होने के साथ धैर्यवान होना भी बहुत जरुरी है। क्योंकि धैर्य के बिना बुद्धिमान भी गलत निर्णय ले लेता है। यदि दान करना हो, व्रत, संयम, जप, तप, त्याग, सेवा, सत्संग, सत्कर्मों को करना हो तो जल्दी करों। आज ही करो कल की मत सोचो। कल आज तक नहीं आया जब भी आया आज बनकर ही आता है। अपनों के प्रति प्रेम और सहयोग के भाव ही हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है। जीवन में पाप, बुराई, चोरी, अन्याय से डरो चाहे और किसी से भी मत डरो। अपनी आत्मा भी अंदर है और परमात्मा भी अंदर है। परमात्मा से मिलने का रास्ता भी अंदर ही है। पं. तिवारी ने सृष्टि उत्पत्ति, विराट स्वरूप का वर्णन, शिव सती कथा के साथ ध्रुव चरित्र तक दूसरे दिन की कथा का समापन किया।
हरदा। श्रीमद् भागवत सत्संग में शामिल महिलाएं। इनसेट :
कथा का वाचन करते पं. भगवती प्रसाद तिवारी।