पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News While Hitting The Truck The Truck Collided With The Bus Side Beating The Worker

अाेवर टेक करते समय ट्रक ने बस काे साइड से मारी टक्कर, मजदूर की माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदाैर- बैतूल नेशनल हाईवे पर अबगांव कलां के पास बुधवार काे अाेवर टेक कर रहे ट्रक ने बस काे साइड से टक्कर मार दी। इसमें मजदूर गंभीर रूप से घायल हाे गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए इंदाैर रैफर किया, लेकिन रास्ते में उसकी माैत हाे गई। गुरुवार काे शव का पीएम कर परिजनों काे साैंप दिया है। पुलिस ने बताया कि नीमाचा कलां निवासी रामभराेस पिता भगनू काेरकू (50) नेमावर मजदूरी के लिए बस से जा रहा था। वह बस की खिड़की से हाथ बाहर निकालकर बैठा था। अाेवर टेक करते समय अबगांव कलां के पास ट्रक ने बस काे साइड से टक्कर मार दी। इसमें उसका हाथ कंधे से लटक गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इंदाैर रैफर कर दिया। रास्ते में उसकी माैत हाे गई।

पुरानी रंजिश में युवक ने को पीटा, केस दर्ज

हरदा| अतरसमा में गुरुवार काे पुरानी रंजिश में एक युवक ने दूसरे के साथ को पीट दिया। पुलिस ने बताया कि अतरसमा निवासी मुकेश पिता महेश अाैर संताेष पिता रामवली के बीच पुराना मनमुटाव चला अा रहा है। इसमें मुकेश ने संताेष की पिटाई कर दी। पुलिस ने मारपीट, धमकाने सहित अन्य धाराओंं में प्रकरण दर्ज किया है।

जहरीला पदार्थ पीने से युवक की माैत

हरदा| होशंगाबाद थाने के शिवपुर निवासी एक युवक ने गुरुवार रात काे जहरीला पदार्थ पी लिया। जिला अस्पताल में लाते समय उसकी माैत हाे गई। पुलिस ने बताया कि नहारकाेला निवासी रविंद्र पिता दिलीप तंवर (32) ने जहर पी लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर अाए। इसके पहले ही उसकी माैत हाे चुकी थी। जहरीला पदार्थ पीने के कारणाें का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
खबरें और भी हैं...