- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Whose Duty Is Not Found On The Field Action Will Be Taken
जिसकी डयूटी वह फील्ड पर नहीं मिला ताे हाेगी कार्रवाई
कलेक्टर ने रविवार काे पुलिस अाैर राजस्व अधिकारियाें की कलेक्टाेरेट में बैठक ली। उन्हाेंने कई व्यवस्थाअाें की समीक्षा की। जिले में अाए दिन अा रही रेत चाेरी की खबराें काे लेकर कलेक्टर एस. विश्वनाथन ने सभी से कहा कि जिसकी जहां जिस दिन डयूटी लगाई है वह वहां फील्ड पर जरूर जाए। यदि निरीक्षण के दाैरान किसी के गायब होने की सूचना मिली ताे कार्रवाई की जाएगी।
उन्हाेंने संबंधिताें से मानिटरिंग के लिए कहा है। उन्हाेंने ने हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने बैठक में अवगत कराया कि इस बार खेतों में नरवाई की घटनाओं को रोकने के लिए जिले में हार्वेस्टर का पंजीयन कराने के अादेश जारी किए हैं। इसके अनुसार हार्वेस्टर में एसएमएस सिस्टम होना चाहिए या भूसा मशीन होना चाहिए। इसके बिना हार्वेस्टर की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिले में नरवाई जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके लिए धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। उन्हाेंने खरीदी व केेंद्राें की व्यवस्थाअाें की भी जानकारी ली। इस दाैरान पुलिस व राजस्व अधिकारी माैजूद रहे।
हर गांव से दो रेवा सखियों का किया चयन : कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हरदा में नवाचार के रूप में हर गांव से दो रेवा सखियों का चयन किया है। सभी थाना प्रभारियों एवं एसडीएम के पास रेवा सखियों की सूची उपलब्ध होना चाहिए। साथ ही रेवा सखियों के आयोजित होने वाली कार्यशाला में वे शामिल हाें। यदि वे किसी कारण से न जा पाएं ताे किसी अन्य को इस हेतु अधिकृत करें।
हरदा। कलेक्टर ने ली बैठक।