हाेली पर लाेगाें काे बांटा स्वल्पाहार
_photocaption_हरदा। सिख समाज के युवाओं ने मंगलवार काे हाेली के माैके पर गुरुद्वारा के गेट पर स्वल्पाहार का वितरण किया। समाज के पदाधिकारियाें ने बताया कि हाेली पर शहर में सभी दुकानें बंद रहती हैं। ऐसे में कई बार लोग जरूरी काम के चलते बस या ट्रेनाें से एक से दूसरे शहर आते जाते हैं। ऐसे लाेगाें काे दुकानें बंद हाेने पर चाय-नाश्ते के लिए परेशान न हाेना पड़े, इसे देखते हुए गुरुद्वारा के गेट पर सुबह 8 बजे से दाेपहर 2 बजे तक 11 किलाे पाेहे व चाय बांटी। इसमें हुरियारे भी शामिल हुए। *photocaption*