पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News Women Are No Less In Any Field Identify Their Strengths Chandra

महिला किसी क्षेत्र में कम नहीं, अपनी ताकत पहचानंे : चंद्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला दिवस पर जिले भर में हुए आयोजन

महिला किसी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। उसे अपनी ताकत काे पहचानने की जरूरत है। यह बात डीजे शशीकला चंद्रा ने कही। वे रविवार काे काेर्ट परिसर के एडीअार सेंटर में अायाेजित कार्यक्रम में बाेल रहीं थी। उन्हाेंने कहा कि महिलाएं अात्म निर्भर बनें। स्त्री को सर्वगुण संपन्न कहा जाता है। हर महिला में इतनी सहनशक्ति होती है वह नौकरी के साथ-साथ घरेलू दायित्व जैसी दोहरी जिम्मेदारी भी उठा सकती है। उन्हाेंने बेटियाें काे पढ़ाने की बात कहीं। महिला संबंधी कानून की जानकारी दी। इस दाैरान न्यायाधीश अनुजा श्रीवास्तव, सोनल जादौन, कीर्ति शुक्ला समेत अनेक लाेग माैजूद रहे।

महिलाएं गांव काे नशामुक्त करेंगी

महिला दिवस पर काेराेना वायरस से बचाव की दी समझाइश

सशक्त नारी से ही होता है सशक्त समाज का निर्माण

महिलाअाें ने अायाेजित किया सखी मेला

टिमरनी| सूर्या टावर पर स्थित हाल में महिला दिवस पर सखी महिला मंडल द्वारा सखी मेले अायाेजित किया। इसमें साड़ी मेरा परिधान मेरा अभिमान प्रादेशिक साड़ी प्रतियोगिता रखी गई। महिलाअाें ने अलग-अलग संस्कृति व समाज की साड़िया पहनी। इस दाैरान महिलाअाें ने हाथ की बनी वस्तुअाें की दुकानें भी सजाईं। प्रतियाेगिता में प्रथम निशा अग्रवाल, द्वितीय राखी माहेश्वरी रही। इस दाैरान गीता गद्रे, मनीषा अमलाथे, उषा, वैशाली सहित अन्य महिलाएं माैजूद थीं। इसी तरह नगर परिषद रैन बसेरा में महिलाअाें काे सम्मानित किया गया। इस माैके पर नायब तहसीलदार संगीता मेहतो व नप सीएमओ आरडी शर्मा माैजूद थे।

_photocaption_खिरकिया| राजपूत छात्रावास परिसर में महिला चेतना समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला दिवस और फाग उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष रानू पटेल ने कहा सशक्त नारी से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है। साथ ही सशक्त समाज में ही एक समृद्धशाली देश का निर्माण होता है। उन्होंने कहा सामाजिक विकास में महिलाअाें का महत्वपूर्ण योगदान है। इस दौरान सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली डॉ. अभिलाषा राजपूत एवं सविता मौर्य को सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थीं।*photocaption*

_photocaption_चारखेड़ा| अहलवाड़ा में ग्रामसभा में ग्रामीण महिलाअाें काे काेराेना वायरस से बचाव की समझाइश दी गई। इस दाैरान उन्हें बीमारी के लक्षण बताए गए। इसके अलावा लाड़ली लक्ष्मी योजना, मातृ वंदना योजना के बारे बताया गया। इस माैके पर महिलाअाें काे सम्मानित भी किया। अंकुश पटेल ने महिलाअाें काे उनके अधिकार बताए। कार्यक्रम में सरपंच कमल जामुनकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नर्मदा बाथम, सेक्टर सुपरवाइजर सीमा यादव, रेवा सखी सहित अन्य महिलाएं माैजूद थीं।
*photocaption*

_photocaption_करताना| महिला दिवस पर ग्राम पंचायत भवन छीपानेर में सबला महिला सभा का आयोजन किया। जिसमें सर्वसम्मति से सबला महिला सभा की सभापति सरपंच पुष्पाबाई काे बनाया। इस दाैरान महिलाअाें के कल्याण के लिए बनाई कार्ययाेजना पर चर्चा हुई। इसके पहले गांव की बुजुर्ग महिलाअाें काे सम्मानित किया। महिलाअाें ने गांव काे नशामुक्त करने की मांग रखी। इस पर सभी ने सहमति जताई। इसके लिए गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में रमेश राठौर, रेखा तिवारी, गंगाबाई वर्मा, संध्या मौर्य राजकुमारी सहित अन्य महिलाएं माैजूद थीं।
*photocaption*
खबरें और भी हैं...