पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News Women Should Not Go Backwards Walk Shoulder To Shoulder With Men Gayle

महिला अागे चलें न पीछे, पुरुष से कंधा मिलाकर चलें : गाेयल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला दिवस पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनाें ने सम्मान कार्यक्रम अायाेजित किए। अादिवासी महिलाअाें ने पहली बार पाॅलीटेक्निक काॅलेज में अायाेजन रखा। महिला बाल विकास विभाग ने बाल गृृह में कार्यक्रम किया। ब्लाॅक महिला कांग्रेस ने दूध डेयरी में कामकाजी महिलाअाें का सम्मान किया।

सर्व आदिवासी महिला संगठन द्वारा पाॅलीटेक्निक काॅलेज में अायाेजित कार्यक्रम में एडीएम प्रियंका गाेयल ने समानता का अर्थ बताते हुए कि लैंगिक अाधार पर बिना किसी भेदभाव के महिलाएं पुरुषाें के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। अादिवासी महिलाएं पारंपरिक परिधान में यहां पहुंची, जिसे उन्हाेंने अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का परिचायक बताया। उन्हाेंने महिलाअाें से संगठित हाेकर स्वावलंबी बनने की बात कहीं। याेजनाएं बताई। इधर, बाल गृह में हुए अायाेजन में महिला बाल विकास व सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियाें ने रेवा सखी, महिला सशक्तिकरण के लिए सरकारी प्रयास व सफल महिलाअाें के उदाहरण बताए। साथ ही काेराेना वायरस से बचाव की जानकारी दी।

कामकाजी महिलाअाें का दूध डेयरी क्षेत्र में हुआ सम्मान

महिला ब्लाॅक कांग्रेस ने कामकाजी महिलाअाें का दूध डेयरी क्षेत्र में सम्मान किया। सुष्मिता चाैहान ने कहा कि महिला घर व बाहर कई भूमिका में रहती है। उसका पूरा जीवन त्याग सेवा व समर्पण का प्रमाण है। गाेविंद व्यास ने महिलाअाें के उत्थान के लिए चलाई जा रही याेजनाअाें की जानकारी दी। अन्य वक्ताअाें ने भी संबाेधित किया। नेहरू युवा केंद्र द्वारा भी सामाजिक महिलाअाें का सम्मान किया।

हरदा। सामाजिक संगठनों ने महिलाअाें का किया सम्मान।
खबरें और भी हैं...