देसी शराब बेचते युवक काे पकड़ा, 20 क्वार्टर जब्त
हरदा| पुलिस ने गुरुवार काे अतरसमा की पुलिया के पास अवैध रूप से देसी शराब बेचते हुए एक युवक काे पकड़ा। उसके पास से एक हजार रुपए कीमत के 20 क्वार्टर जब्त किए। पुलिस ने बताया कि अतरसमा निवासी चंद्रशेखर पिता जगन्नाथ साेलंकी (32) काे गांव की पुलिया के पास अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।