ग्राम भीलटदेव पुरा में 10 फीट लम्बा अजगर पकड़ा
सिवनीमालवा| ग्राम भीलटदेव पूरा में एक किसान के घर में 10 फीट लम्बा अजगर देखा तो दहशत का माहौल बन गया। घर परिवार के लोगों ने बच्चों को लेकर घर खाली कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन ग्रामीणों ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिसकर्मियों और वनविभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और करीब 3 घंटे की भारी मशक्कत के बाद 10 फीट लम्बे अजगर को निकला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में नरेंद्र कुमार लौवंशी, आरक्षक महेश धुर्वे, वनरक्षक केसरी पाल, अशोक रघुवंशी, सुरक्षा सैनिक भागीरथ बस्तावार मुख्य थे। ग्रामीणों की मदद के बाद 10 फीट लंबे अजगर को वन विभाग के कर्मचारियों ने लमझना घाट के जंगल में छोड़ा। ग्राम के दीपक कुमार यदुवंशी के घर में परिजनों ने सबसे पहले इस अजगर
को देखा था।