5 हजार की जगह 11 हजार मी. टन गेहूं की होगी खरीदी
जिले में 1925 समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी होगी। पिछले साल के पंजीयनों पर नजर डालें तो करीब 78 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचा था। इस बार 76 हजार ही पंजीयन हुए हैं। गेहूं खरीदी के लिए जिले में 196 केंद्र बनाएं हैं। एक केंद्र पर 5 हजार की जगह 11 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदी हाेगी। दरअसल, जिले में डेढ़ लाख मीट्रिक टन क्षमता के ओपन कैप बनाकर भंडारण की व्यवस्था बनाने की रणनीति बनाई है। 25 मार्च से गेहूं की खरीदी शुरू होगी जो मई तक चलेगी। 25 किमी के अंदर एक खरीदी केंद्र हाेगा। इस वर्ष गेंहूं खरीदी के लिए 10 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा है। सप्ताह में पांच दिन तक गेहूं की खरीदी का काम चलेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा।
25 किमी के दायरे में बनाए जाएंगे केंद्र
जिला आपूर्ति नियंत्रक जेएल चौहान ने बताया कि गेहूं खरीदी के लिए इस बार एक केदं्र पर पांच हजार की जगह 11 हजार मीट्रिक टन की खरीदी हाेगी। इससे खरीदी केंद्र कम हाेंगे पर 25 किमी के अंदर ही किसानाें की उपज खरीदने केंद्र बनाए जाएंगे। 20 मार्च तक खरीदी के लिए नाेडल अधिकारियाें की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। 25 मार्च से 24 मई तक गेहूं खरीदी का काम चलेगा।