ट्रैक्टर स्कीम में जुअा खेल रहे 4 गिरफ्तार
पुरानी इटारसी में ट्रैक्टर स्कीम के पास जुअा खेल रहे चार युवकाें काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रात पाैने अाठ बजे मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। जुअा फड़ से सत्यम चाैधरी, माेहन मेहरा, मुकेश साैलंकी व अायुष मसीह पकड़े गए। इनके पास से 1220 रुपए व ताश के पत्ते बरामद हुए।