पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं को प्रोत्साहित करने रतिबंदर में हुई गाेष्ठी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिलाओं को समुदाय के प्रति उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित करने और जीवन के सभी हिस्सों में लैंगिक समानता पर जागरूकता पैदा करने के लिए रतिबंदर गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें 500 महिलाएं अाईं।

मुख्य अतिथि केसला जनपद पंचायत की सीईओ वंदना कैथल और खंड शिक्षा अधिकारी आशा मौर्य ने समुदाय के सदस्यों को प्रोत्साहित किया। रिलायंस फाउंडेशन के बैनर तले परियोजना गांव की लड़कियों और महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम महिला प्रेरणा गीत, सांस्कृतिक नृत्य, लोकगीत, महिला नेताओं की भूमिका व गीत प्रस्तुत किए। महिलाओं के नेताओं ने रोल प्ले के माध्यम से आरएफ के साथ अपने अनुभव और यात्रा को साझा किया।

चम्मच दौड़ व मटका फोड़ प्रतियाेगिता भी हुई। प्रज्ञा समिति इटारसी के सहयोग से 180 महिलाओं, पुरुषों और लड़कियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रतिभागियों ने खेत की नरवाई न जलाने की शपथ ली।

इटारसी| रतिबंदर में हुई गाेष्ठी में उपस्थित ग्रामीण और अितथि।
खबरें और भी हैं...