अभाविप ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया
पिपरिया | शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का पुतला जलाकर नाराजगी जताई। अभाविप के अध्यक्ष किशन चौबे ने कहा कि विद्यार्थियों के हित में जो योजनाएं थी वर्तमान सरकार में उन्हें बंद कर दिया है। इसी नाराजगी के चलते अभाविप के द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का पुतला दहन किया गया है। इस अवसर पर चौबे के साथ नगर मंत्री राज श्रीवास, सीताराम पटेल, दीपक राय, रजनी सोमवंशी, राजा पटेल, ऋषभ व्यास, अभिजीत व्यास, आशुतोष शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।